हरियाणा(रुद्रा राजेश सिंह कुंडू) – हरियाणा के लाल को जल्द ही शौर्य चक्र अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। बता दें की बहादुरगढ़ के बेटे विकास खत्री शौर्य चक्र अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस अवॉर्ड की घोषणा की गई है। इसके बाद परिवार शहर और गांव में खुशी का माहौल है। विकास खत्री साल 2011 में एनडीए की एनडीए में मैं भर्ती हुए थे और आज लेफ्टिनेंट से मेजर बन चुके हैं। विकास जम्मू के पुंछ जिले में तैनात है। दिसंबर 2020 में पीर पंजाल की पहाड़ियों में ड्यूटी के दौरान विकास को आतंकवादियों की जानकारी मिली। इसके बाद आतंकवादियों का पीछा करते हुए विकास ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया और एक को पकड़ लिया था। बतौर कैप्टन विकास ने पूरे ऑपरेशन को सफल बनाया। इस साल विकास को कैप्टन से मेजर बना दिया गया है।
ये भी पढ़ें -राजस्थान में पशुओं के लिए खुलेंगे 500 मैत्री केंद्र, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर
विकास का परिवार बहादुरगढ़ के विवेकानंद नगर में रहता है। विकास खत्री तीन बहन भाइयों में से सबसे छोटे हैं। विकास के पिता नौसेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि विकास के परदादा ने पहला विश्व युद्ध लड़ था। विकास की बहन नीदरलैंड में वैज्ञानिक है और उन्हें भी मैडम क्यूरी अवार्ड मिल चुका है। विकास नवंबर में अपने घर आएंगे घर आने पर उनका जोरदार स्वागत भी किया जाएगा। विकास के पिता जसवंत सिंह और माता सुमित्रा का कहना है कि हरियाणा की माटी शूरवीरों को जन्म देती है। हरियाणा की माटी के कण-कण में देश सेवा का जज्बा है। विकास के माता का कहना है उनके बेटे ने उनका सर गर्व से उंचा कर दिया है।
ये भी पढ़ें -अंधविश्वास के चलते मां बनी हत्यारन, ली डेढ़ महीने की मासूम की जान